निकोटीन वाली चबाने की गोंद के बारे में क्या?

धूम्रपान छोड़ना

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, निकोटीन वाली गोंद चबाना निकोटीन की जगह लेने के लिए "आवश्यक दवाओं" में से एक है।

त्वचा पर लगने वाले पैच और चबाने वाली गोंद को आवश्यक दवाओं के चयन और उपयोग पर 17वीं विशेषज्ञ समिति की सिफ़ारिश पर शामिल किया गया था, जिसकी बैठक 23 से 27 मार्च 2009 तक जेनेवा में हुई थी।

सिफ़ारिश करते समय समिति ने जन स्वास्थ्य की ज़रूरत, असर के बारे में उच्च स्तरीय प्रमाण, और इन उपचारों की स्वीकार्य सुरक्षा और लागत-प्रभावशीलता का हवाला दिया।

आपका जवाब नहीं मिला?

हमें लिखिए, हम जवाब देंगे। अगर जवाब दूसरों के भी काम का हो, तो वह इस पेज पर आ जाता है।

हमसे संपर्क करें