छोड़ते समय पढ़ने के लिए कोई किताब है?

धूम्रपान छोड़ना

सबसे लोकप्रिय किताब ऐलन कार की है: Easy way to quit smoking। वैसे, अगर आपने कुछ दिन पहले ही छोड़ा है तो QuitNow की टीम आपको यह किताब न पढ़ने की सलाह देगी। इसमें लिखा है कि पढ़ते हुए आप धूम्रपान कर सकते हैं, लेकिन जिन लोगों से हमने बात की वे फिर से शुरू कर बैठे। कह सकते हैं कि यह असल में छोड़ने से पहले तैयारी की किताब है।

दूसरी सबसे लोकप्रिय किताब है How to quit smoking without feeling like sh*t। यह एक ही बार में छोड़ने की जगह धीरे-धीरे छोड़ने की बात करती है। याद रखें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एक ही बार में छोड़ने की सलाह देता है, क्योंकि अध्ययनों से पता चला है कि यह आसान है और इसमें लौटने की आशंका कम होती है।

आख़िरी किताब जिसकी हम सलाह देंगे वह है Quit: read this book and quit smoking का छोटा संस्करण। यह भी कहती है कि धीरे-धीरे छोड़ना चाहिए, जिससे विश्व स्वास्थ्य संगठन सहमत नहीं है, लेकिन इसमें एक अच्छी बात है: यह सिगरेट के पैकेट जितनी बड़ी है। तो आप अपने पुराने पैकेट की जगह सचमुच इस किताब को रख सकते हैं।

आपका जवाब नहीं मिला?

हमें लिखिए, हम जवाब देंगे। अगर जवाब दूसरों के भी काम का हो, तो वह इस पेज पर आ जाता है।

हमसे संपर्क करें