जब आप पहली बार ऐप खोलेंगे, यह आपसे कुछ सवाल पूछेगा: आप कितना धूम्रपान करते थे, आपने कब छोड़ा, और आपके सिगरेट के पैकेट की कीमत क्या है। उसके बाद QuitNow आपको हौसला देगा: दिखाएगा कि आपकी सेहत कैसे सुधर रही है, धूम्रपान छोड़ चुके व्यक्ति के तौर पर आपके आँकड़े देगा, नई उपलब्धि खुलने पर बधाई देगा, और धूम्रपान छोड़ चुके लोगों का एक समुदाय देगा जहाँ आप अपने विचार और शंकाएँ साझा कर सकें।