तंबाकू छोड़ने के सेहत से जुड़े फ़ायदे

धूम्रपान छोड़ना

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, धूम्रपान छोड़ने से हर धूम्रपान करने वाले को तुरंत और लंबे समय तक सेहत के फ़ायदे मिलते हैं। जो अच्छे बदलाव होते हैं:

  • 20 मिनट के भीतर आपकी धड़कन और रक्तचाप कम हो जाते हैं।
  • 12 घंटे: आपके ख़ून में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर सामान्य हो जाता है।
  • 2 से 12 हफ़्ते: आपका रक्त संचार सुधरता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।
  • 1 से 9 महीने: खाँसी और सांस फूलना कम होता है।
  • 1 साल: हृदय की धमनी की बीमारी का ख़तरा धूम्रपान करने वाले के मुक़ाबले लगभग आधा हो जाता है।
  • 5 साल: छोड़ने के 5 से 15 साल के भीतर लकवे का ख़तरा धूम्रपान न करने वाले के बराबर आ जाता है।
  • 10 साल: फेफड़ों के कैंसर का ख़तरा धूम्रपान करने वाले के मुक़ाबले लगभग आधा रह जाता है, और मुँह, गले, भोजन नली, मूत्राशय, गर्भाशय ग्रीवा और अग्न्याशय के कैंसर का ख़तरा घटता है।
  • 15 साल: हृदय की धमनी की बीमारी का ख़तरा धूम्रपान न करने वाले के बराबर होता है।

फ़ायदों के बारे में और जानना चाहें तो विश्व स्वास्थ्य संगठन का यह पेज पढ़ें।

आपका जवाब नहीं मिला?

हमें लिखिए, हम जवाब देंगे। अगर जवाब दूसरों के भी काम का हो, तो वह इस पेज पर आ जाता है।

हमसे संपर्क करें